डीसी का संगत दर्शन 1 अक्तूबर को होगा
डिप्टीकमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग की ओर से 1 अक्तूबर को संगत दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में लगने वाले संगत दर्शन में सुबह 10 बजे से जिला निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। डीसी बसंत गर्ग ने बताया कि संगत दर्शन के दौरान जिले के लोग अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रख सकते हैं। प्रशासन की ओर से प्रत्येक समस्या को हल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन का रजिस्ट्रेशन 1 अक्तूबर को सुबह 9 से दोपहर 11 बजे तक करवाया जा सकेगा।