टैलेंट हंट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बठिंडा| सेंटकबीर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के किंडरगार्टन सेक्शन में टैलेंट हंट मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर डॉ.सुखदेव सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान डॉ.मनजीत कौर सिद्धू गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थित रहे। बच्चों ने गायन, नृत्य, भाषण, एक्टिंग हर क्षेत्र में अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर एमएल अरोड़ा ने कहा कि स्कूल इन प्रतिभाओं को निखारने का हर संभव प्रयास करता रहेगा। किंडरगार्टन सेक्शन की प्रिंसिपल सोनिया धवन ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट सुरजीत सिंह ढिल्लो, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर एमएल अरोड़ा, सेंट कबीर कॉलेज के डायरेक्टर आईके सुखेजा, प्रिंसिपल अंजू डोगरा, रजिंद्र गुप्ता उपस्थित थे।