- Hindi News
- जोनल यूथ फेिस्टवल की ओवरऑल ट्रॉफी बरजिंदरा कॉलेज ने जीती
जोनल यूथ फेिस्टवल की ओवरऑल ट्रॉफी बरजिंदरा कॉलेज ने जीती
पंजाबीयूनिवर्सिटी पटियाला के जोनल यूथ फेस्टीवल में फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी जीत ली। जबकि हर बार इस ट्रॉफी पर हावी रहने वाले बठिंडा के सरकारी राजिंदरा कॉलेज की परफारमेंस इस बार कमजोर रहने के चलते वो इस दौड़ में तीसरे नंबर पर जा पहुंचा।
इस बार दयोण के बाबा फरीद कॉलेज ने धमाकेदार प्रस्तुति से दूसरा अहम स्थान हासिल कर लिया। ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज गुरथड़ी के प्रांगण में करवाए जा रहे फेस्टीवल के तीसरे दिन वीरवार को मुख्यातिथि के तौर पर पधारे बीडीए के प्रशासक वरिंदर शर्मा एवं यूनिवर्सिटी के युवक भलाई विभाग के डायरेक्टर डीन भाषा फैकल्टी डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया। युवाओं की अपनी संस्कृति के प्रति दिखाए लगाव पर शाबाशी दी। यूथ फेस्टीवल का आयोजन कराने पर ज्ञान ज्योति कॉलेज गुरथड़ी के प्रबंधकों को बधाई दी।
कॉलेज के चेयरमैन सतविंदर सिंह रूबी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। जबकि वाइस प्रिंसिपल मैडम अनीता ने इस आयोजन को सफल बनाने वालों का आभार जताया। आखिरी दिन भंगड़े के निर्णायक मंडल में डॉ. जसवीर सिंह पन्नू, डॉ. जेएस मोहन कमलदीप सिंह धालीवाल शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों के प्रोफेसर साहिबान ने भी विभिन्न आइटमों की जजमेंट की। मुकाबले का आखिरी दिन थिएटर आइटम को समर्पित रहा, युवाओं ने अपनी भूमिका को बेहद दमदार अंदाज में पेश करके दर्शकों की वाहवाह लूटी। वहीं भंगड़े पर पंजाबी गबरूओं की धमक ने पूरा पंडाल नचा दिया।
ओवरआल ट्रॉफी
प्रथमसरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय बाबा फरीद कॉलेज दयोण
तृतीय सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
चतुर्थ डीएवी कॉलेज बठिंडा
भंगड़ा
प्रथमडीएवी कॉलेज
द्वितीय बाबा फरीद कॉलेज दयोण
तृतीय मालवा कॉलेज बठिंडा
माइम
प्रथमबाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
तृतीय बाबा फरीद कॉलेज आफ एजुकेशन
स्किट
प्रथमयूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा
द्वितीय डीएवी कॉलेज बठिंडा
तृतीय सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
भाषण
प्रथमबाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय गुरुनानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज
तृतीय एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा
काव्यउच्चारण
प्रथमफतेह गर्ल्स कॉलेज फॉर वूमेन रामपुरा
द्वितीय हंसराज मेमोरियल कॉलेज आॅफ एजुकेशन