- Hindi News
- गुदा द्वार नहीं हाेने से बच्चे की हालत गंभीर
गुदा द्वार नहीं हाेने से बच्चे की हालत गंभीर
बठिंडागोनियाना रोड पर स्थित झील के पास बने रेड क्रास के पंगूड़े में सोमवार देर शाम एक नवजन्मे बच्चे को कोई छोड़ गया। शाम 7 बजकर 15 मिनट पर पंगूड़े की घंटी बजी। कर्मियों को पता चला कि पंगूड़े में एक और नन्हा मेहमान गया है। बच्चा लड़का है। रेडक्रास के कर्मी बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए ले कर आए। सिविल अस्पताल के बाल रोग डा सतीश जिंदल का कहना है कि बच्चे का पेट फूला हुआ है। अफसोस की बात है कि उसका गुदा द्वार नहीं है। फिलहाल उसे अस्पताल के एसएनसीयू में देखरेख के लिए रखा गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। बच्चे की तीमारदारी करने में रेडक्रास कर्मी जुट गए हैं।
पगूंड़े में आया बच्चा