पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानूनगो को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

कानूनगो को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्क्षाबनाकर देने की आड़ में रिश्वत मांगने वाले कानूनगो को विजिलेंस ब्यूरो ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो के खिलाफ विजिलेंस में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह वासी कल्याण सुखा ने बताया था कि उसकी गांव कुट्टी में कुछ जमीन है जिसको लेकर उसका अपने रिश्तेदारों के साथ तकसीम का केस चल रहा है। जमीन का नक्क्षा बनाने की जिम्मेदारी सब तहसील संगत मंडी के हलका कानूनगो दरोगा सिंह को सौंपी गई थी। दरोगा सिंह ने जमीन का नक्क्षा बनाने की एवज में गुरजंट सिंह से 15 हजार रिश्वत मांगी। सौदा 5 हजार में तय हो गया। गुरजंट सिंह ने इसकी सूचना विजिलेंस बठिंडा को दी। डीएसपी विजिलेंस भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुरजंट सिंह,सरकारी गवाह जसकरण सिंह एडीओ गुरजंट सिंह एएसअाई खेतीबाड़ी विभाग की मौजूदगी में कानूनगो दरोगा सिंह को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी कानूनगो के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्वतखोरी