- Hindi News
- ट्रेन के नीचे आने से पुलिस कर्मचारी की हुई मौत
ट्रेन के नीचे आने से पुलिस कर्मचारी की हुई मौत
एसएसपीदफ्तर के अकाउंट विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी की सोमवार सुबह बठिंडा मानसा रोड पर अंडर ब्रिज के पास कटार सिंहवाला रेलवे क्रासिंग पर पैसेंजर ट्रेन की नीचे आने से मौत हो गई। मृतक जीपीएफ ब्रांच का इंचार्ज था। सहारा वर्करों ने थाना जीआरपी बठिंडा को हादसे की सूचना दी। थाना जीआरपी के एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के बेटे के बयानों पर 174 सीआरपीसी की कार्रवाई कर दी गई है। नछत्तर सिंह नगर का रहने वाला है जगजीत सिंह अकाउंट विभाग में बतौर सीनियर सहायक पद था। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जीआरपी प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के लड़के लखविंदर सिंह जो प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है और सुखबीर सिंह कर्मचारी पंजाब पुलिस के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि लखविंदर सिंह ने बताया कि पिता शराब पीने का आदी था। जो रोजाना की तरह सैर करने गया था। पर देर तक घर नहीं आया। इसी बीच वह पिता को खोजने निकला और देखा कि पिता लाइन क्रास कर रहा था कि अचानक ट्रेन गई। सुसाइड नोट मोहाली में जांच के लिए भेजा गया है।
सुसाइड नोट मिला