- Hindi News
- रात में नाका लगा एल्कोमीटर से की ड्राइवरों की जांच , काटे 41 चालान
रात में नाका लगा एल्कोमीटर से की ड्राइवरों की जांच , काटे 41 चालान
सड़कहादसों के खिलाफ चलाए जा रहे दैनिक भास्कर के महाअभियान का असर है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। एसएसपी इंद्र मोहन सिंह भट्टी के आदेशों और डीएसपी ट्रैफिक सुखदेव सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह बराड़ ने रविवार की रात रोजगार्डन चौक पर सोमवार की रात को बीबी वाला चौक पर नाका लगा कर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान करीब 41 वाहन चालकों के चालान काटे गए। डीएसपी ने वाहन चालकों को समझाया कि शराब पी कर वाहन चलाना और मौत का बुलावा देना एक ही बात है। शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालक अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं।
एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी।