पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभात फेरी के दौरान रसमयी कीर्तनों से श्रद्धालु हुए निहाल

प्रभात फेरी के दौरान रसमयी कीर्तनों से श्रद्धालु हुए निहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौंवींपातशाही गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हजूरा-कपूरा कॉलोनी के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब की ओर से अलसुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। बीते साल की तरह इस बार भी 30 नवंबर से प्रभात फेरियां शुरू की गई हैं, जिसमें श्रद्धालु गुरु साहिबान की महिमा का रसमयी शबद कीर्तन करके संगतों को निहाल कर रहे हैं। हजूरा कपूरा कॉलोनी, माता जीवी नगर, गुरु गोबिंद सिंह नगर आदि मोहल्लों में प्रतिदिन सुबह 4.30 से 6.30 बजे तक प्रभात फेरी गुरु साहिबान का गुणगान करते हुए बारी-बारी से अलग-अलग श्रद्धालुओं के घर जाकर शबद कीर्तन करती हैं, वहीं मोहल्ले के कथावाचक मुख्य सेवादार भाई हरबंस सिंह सीवियां वाहेगुरू का गुरु मंत्र जाप कराते हैं और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का इतिहास सुनाकर संगतों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़ने अमृत छककर सिंह सजने को प्रेरित कर रहे हैं। 26 दिसंबर को हजूरा कपूरा कॉलोनी के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे और 28 दिसंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। समागम को सफल बनाने में मुख्य सेवादार भाई बलदेव सिंह, भाई हरबंस सिंह, भाई सरूप सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई शविंदर सिंह, शेर सिंह बराड़, मैनेजर ज्ञान सिंह, जंगीर सिंह, भाई गुरदीप सिंह भट्टी, भाई बलकरण सिंह, भाई सुरिंदर सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई निर्मल सिंह, भाई हरमंदर सिंह, भाई नछतर सिंह, भाई छोटू सिंह, भाई हरनेक सिंह, रंजीत सिंह बंटी, राजविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, परमजीत कौर, कुलदीप कौर, जसविंदर कौर, बलविंदर कौर, वीरपाल कौर, सुखप्रीत कौर, गुरसिमरन कौर, कुलदीप सिंह, जुगराज सिंह, कुलविंदर सिंह, जश्नप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, सुखपाल सिंह, गुनीत सिंह आदि प्रभात फेरियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।