पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय सीमा बाद दायर की याचिका खारिज की जाए: हरसिमरत

तय सीमा बाद दायर की याचिका खारिज की जाए: हरसिमरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडासेशिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीतकर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनी हरसिमरत कौर बादल की चुनावी जीत को खारिज करने की मांग संबंधी याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हरसिमरत की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि याचिका तय समय सीमा के बाद दायर की गई है। लिहाजा खारिज की जाए। याची की तरफ से जवाब के लिए समय दिए जाने की मांग की गई।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले पर 14 जनवरी के लिए अगली सुनवाई तय की है। मुक्तसर के गांव डबवाली धाब निवासी नवजोत सिंह ने याचिका में कहा है कि भ्रष्ट साधनों का इस्तेमाल कर चुनाव जीता गया है। ऐसे में रिप्रेजेंटेंशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत चुनाव को खारिज किया जाए।