पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध कार्यों से स्टूडेंट्स का होता है मार्गदर्शन

शोध कार्यों से स्टूडेंट्स का होता है मार्गदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | पंजाबकेन्द्रीय विश्वविद्यालय में मॉलीक्यूलर मेडिसन के मौजूदा रुझान विषय के संबंध में गोष्ठी का आयोजन नगर परिसर में किया गया। स्कूल आफ जेनेटिक डिसीज एंड मॉलीक्यूलर मेडिसन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आरके कोहली के अलावा विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ विद्यार्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो. आर. के. कोहली ने कहा कि वर्तमान का समय अनुसंधान का है। प्रो. पी रामाराव ने एक व्याख्यान पेश करते हुए जानकारी तथा काम के मध्य के अंतर को खत्म करने की बात कही। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, एसएएस नगर के डीन डा. आनंद बचावत ने शरीर के सैलों के विशेष पथ को डिकोड करने की नई जानकारी सभी से सांझा की। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के प्रो. राकेश त्यागी प्रो. सुमन धर ने दवा के निर्माण के लिए मलेरिया के संबंध में हुए अनुसंधान पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।