पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार का हनन रोकना जरूरी

मानवाधिकार का हनन रोकना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | अंतर्राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को मानवीय अधिकार सुरक्षा संगठन बठिंडा जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहमन दीवाना में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संगठन के प्रधान सुरेश गौड़ ने बताया कि वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानवाधिकार की रक्षा के लिए 10 दिसंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस मनाने का ऐलान किया गया था ताकि विश्व में शांति, न्याय तथा समानता का प्रसार हो। उन्होंने कहा कि जागरूकता होने के कारण ही मनुष्य स्वार्थवश या लालचवश दूसरों के अधिकारों की उल्लंघना करता है।एडवोकेट सुखमंदर सिंह ने मानवाधिकारों की सुरक्षा संबंधी बने कानूनों के बारे में जानकारी दी। मौके पर संगठन के उप प्रधान संतोष शर्मा, सचिव नवनीत दुग्गल, डॉ.राजेश पुरी, एडवोकेट रघुवीर सिंह, राम निवास पीएलवी भी उपस्थित थे।

गांव बहमन दीवाना के सरकारी स्कूल में आयोजित सेमिनार में बच्चाें को मानवाधिकारों की जानकारी दी गई।