पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंगड़ा राजस्थानी नृत्य से बच्चों ने मोहा

भंगड़ा राजस्थानी नृत्य से बच्चों ने मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएसडीग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अधीन संचालित लॉर्ड रामा पब्लिक स्कूल में जारी वार्षिक समागम के दूसरे दिन बुधवार को क्लास टू से फोर तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। भव्य अंदाज से सज्जित स्कूल के ऑडिटोरियम में खूबसूरत म्यूजिक की धुनों पर बच्चों ने अपनी अदाकारी से अतिथियों, अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ को दिल जीत लिया। एसएसडी महावीर दल के प्रधान चिरंजी लाल गर्ग, स्कूल के प्रेजीडेंट राजन गर्ग, डायरेक्टर सूरज सेतिया, सेक्रेटरी अवतार नाथ गोयल एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी जतिंदर कुमार गोयल ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में पहला, दूसरा तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

पारंपरिक अंदाज में गणेश वंदना से प्रारंभ समारोह में बच्चों ने वेलकम सांग से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बच्चों ने शेक इन अप एंड शावर लू गीत पर डांस कर बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी। राजस्थानी सांग म्हारो डोलना समारोह के आकर्षण का केंद्र रहा जबकि पंजाबी लोकनृत्य भंगड़ा की प्रस्तुति पर सारा पंडाल झूम उठा।।

वार्षिक समागम के दौरान गणेश वंदना पेश करते बच्चे।

समागम के दौरान छत्राएं डांस पेश करती हुई।