आठ वर्षीय बच्चे को परिवार को सौंपा
बठिंडा | मंगलवारकी रात बठिंडा रेलवे स्टेशन पर अकेले घूम रहे आठ वर्षीय लड़के को सहारा जनसेवा ने उसके परिवार को सौंप दिया। जानकारी अनुसार, मंगलवार को एक लड़का बठिंडा रेलवे स्टेशन पर अकेले घूम रहा था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना सहारा जन सेवा को दी। सूचना मिलने पर सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे लड़के को अपने साथ दफ्तर ले आए। पूछताछ में पता चला कि लड़का घर से भाग रहा था। बच्चे की पहचान विक्रम सिंह वासी अजीत रोड के तौर पर हुई। सहारा जनसेवा ने तुरंत ही लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया और उसे परिवार को सौंप दिया।
सहारा जनसेवा ने घर से भागे हुए बच्चे को घर वापस पहुंचाया।