- Hindi News
- ग्रीटिंग्स के जरिए स्कूली बच्चों ने दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश
ग्रीटिंग्स के जरिए स्कूली बच्चों ने दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश
हादसोंके खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत बुधवार को कनाल कॉलोनी स्थित सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग का आयोजन किया गया।
इसमें भाग लेते हुए बच्चों ने छोटा मुंह बड़ी बात के अंदाज में बड़ों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करके सेफ ड्राइविंग की नसीहत दी।
प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर नागर की रहनुमाई में बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर बनाकर यातायात नियमों की अहमियत समझाई। अपनी आर्ट से बच्चों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के परिणाम बताए, वहीं सेफ ड्राइविंग भी समझाई। बच्चों ने जेबरा लाइन, रेड लाइट सिग्नल, ट्रैफिक चिन्ह बनाकर उसका उल्लेख किया, वहीं अलग-अलग स्लोगन से ड्राइविंग करते हुए मोबाइल सुनना, शराब पीकर गाड़ी चलाने से परहेज करने की गुजारिश की।
डॉन्ट ड्रिंक एंड ड्राइव, ड्रिंक और ड्राइव का नहीं मेल, इनका मेल जिंदगी के दांव का खेल, ट्रैफिक रूल्स हमारी सुरक्षा है इनका उल्लंघन सुरक्षा घेरा तोड़ना है, वाहन चलाते सदैव याद रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है, दुर्घटना से देर भली, सावधानी हटी दुर्घटना घटी आदि स्लोगनों के माध्यम से बच्चों ने सेफ ड्राइविंग का संदेश देने का प्रयास किया।
हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत ग्रीटिंग पोस्टर बनाते सरकारी आदर्श सीसे स्कूल के बच्चे
ड्रिंक और ड्राइव का नहीं मेल, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं का मैसेज देता पोस्टर बनाती एक छात्रा।