- Hindi News
- बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शहीदों को किया नमन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शहीदों को किया नमन
बठिंडा | संतपुरारोड स्थित एमएसडी पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समागम की शुरूआत मुख्य मेहमान इंजी. अतुल गुप्ता, हंसराज पीरकोट, जतिंदर गोयल, रिटायर्ड डीईओ तुलसी दास पचेरवाल, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आरके नंदा ने दीप प्रज्जवलित करके की। समागम के प्रारंभ में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधने के साथ साथ आजादी के परवाने और युवाओं के हीरो शहीदों को सलामी दी। देश के प्रति दर्शाए प्यार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागृति फैलाने के बच्चों के प्रयास की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
प्रभु वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम में बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बच्चों ने ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, कोरियोग्राफी, स्किट पेश कर सभी का मन मोह लिया। इनमें भगत सिंह को फांसी दिए जाने के घटनाक्रम के प्रस्तुतिकरण ने सभी भाव विभोर कर दिया। वहीं सीमा के प्रहरी सैनिकों का देश के प्रति जज्बा भी पेश किया। फैंसी शो में बच्चे अलग-अलग ड्रेसेज में सजकर बेहद खूबसूरत लग रहे थे। पंजाब के लोकनृत्य गिद्दा में छात्राओं ने बोली-टप्पों से पूरे पंडाल झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान प्रिंसिपल इंद्रमोहन शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और बच्चों को पुरस्कृत किया।
एमएसडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समागम के दौरान अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।