पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीयू कैंपस में सेमिनार का आयोजन

पीटीयू कैंपस में सेमिनार का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | ज्ञानीजैल सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस में एमएचआरडी अवार्डेड प्रोजेक्ट टेक्यूप-सेकेंड के तहत अपकमिंग ट्रेंड्स इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। डिपार्टमेंट आफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं डिपार्टमेंट आफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस के संयुक्त प्रयासों से लगे सेमिनार के टेक्निकल सेशन में प्रो. डॉ. ज्योति सक्सेना एवं प्रो. डॉ. अशोक कुमार गोयल ने शिरकत की। कांफ्रेंस में 200 से अधिक प्रतिभागियों, विषय विशेषज्ञों, रिसर्चर एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाम के सेशन में पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. विशाल गोयल ने प्रतिभागियों और रिसर्चर को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस के क्षेत्र में विभिन्न रिसर्च के बारे चर्चा की। पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर मुक्तसर के प्रो. डॉ. मनीश जिंदल ने अपने विचार रखे।