- Hindi News
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एनुअल आई कॉन्फ्रेंस कल से
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एनुअल आई-कॉन्फ्रेंस कल से
बठिंडा|बठिंडा ऑफ्थल्मिकसोसायटी के तत्वाधान में तीसरी बार बठिंडा में एनुअल आई-कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब ऑफ्थल्मिक सोसायटी के सहयोग से तीन दिवसीय कांफ्रेंस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। इस कांफ्रेंस में करीब 400 आई सर्जन हिस्सा लेंगे। डॉ.सेठी ने बताया कि 12 दिसंबर से शुरू होने वाली आई-कांफ्रेंस का शुभारंभ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.एसएस जोहल करेंगे। इस कांफ्रेंस में 18 स्पीकर भाग ले रहे हैं जो कि आंखों की विभिन्न बीमारियों की जानकारी देंगे। कांफ्रेंस में विशेष तौर पर डॉ.अमोद गुप्ता, डॉ.जगत राम, डॉ.प्रदीप शर्मा हिस्सा ले रहे हैं, वहीं लाहौर से डॉ.समीर इरफान भी कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
कांफ्रेंस के बारे में जानकारी देते डॉ.अमृत सेठी।