पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानी मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

किसानी मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| किसानोंकी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर के एक डेलीगेशन ने बुधवार को महासचिव मुख्तियार सिंह की अगुवाई में डीसी बसंत गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की तरफ से डीसी बसंत गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सरकार से जल स्रोत टैक्स बंद करने, डॉक्टर स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, कर्ज के बदले किसानों के खेतों संपत्ति की कुर्की नीलामी बंद करने, यूरिया खाद की कमी को दूर करने, व्यापारी वर्ग की ओर से किसानों को खाद के साथ फालतू सामान देकर उनकी की जा रही आर्थिक लूट बंद करने, डीजल पेट्रोल की घटी हुई कीमतों के मद्देनजर बसों का किराया घटाने, खुदकुशी पीड़ित किसान परिवारों का बकाया दिा जाए।

यूनियन के नेता डीसी को मांग पत्र देने पहुंचे।