- Hindi News
- रेगुलर करने की मांग, सुविधा सेंटर कर्मियों ने बिल्ले लगा किया प्रदर्शन
रेगुलर करने की मांग, सुविधा सेंटर कर्मियों ने बिल्ले लगा किया प्रदर्शन
पंजाबस्टेट सुविधा सेंटर कर्मचारी यूनियन द्वारा बुधवार को उचित पे-ग्रेड और स्केल की मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। सुविधा सेंटर के सभी कर्मचारियों ने दफ्तर में काले बिल्ले लगाकर काम किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि ये हमारा सांकेतिक रोष प्रदर्शन है। अगर हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वो आने वाले दिनों में गंभीर एक्शन लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने इस संबंधी पहले ही 25 नवंबर को डीसी को मांग पत्र सौंप दिया था। सुविधा सेंटर के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन द्वारा एक साल पहले दिसंबर 2013 में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया था। उस समय पंजाब सरकार के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने यह आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था कि जल्द ही पंजाब सरकार द्वारा पॉलिसी तैयार करके उनको रेगुलर कर दिया जाएगा। कई जिलों के डीसी द्वारा भी सुविधा सेंटर के कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पॉलिसी बनाने की सिफारिश की गई थी। इसके बावजूद सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। सुविधा सेंटर की कर्मचारी रेनू दीपी ने कहा कि पंजाब स्टेट गवर्नेंस सोसायटी गवर्नेंस रिफॉर्म विभाग पंजाब द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिए फैसिलिटेशन चार्जेज लिए जाते हैं। इस आमदनी का 15 फीसदी हिस्सा गवर्नेंस विभाग को ट्रांसफर किया जाता है, जबकि 85 फीसदी कर्मचारियों के वेतन के लिए रिजर्व रखा जाता है। एक आंकड़े के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों में इस समय 25 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि सोसायटियों के बैंक खातों में जमा पड़ी है। जबकि गवर्नेंस विभाग को भी 20 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं।
पे-ग्रेडस्केल दिया जाए: रावियागोयल ने मांग की कि डीसी कम चेयरमैन सुखमनी साहिब सोसायटी श्री मुक्तसर साहिब द्वारा तजवीज किए गए ग्रेड/स्केलों को स्थायी तौर पर नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को सुविधा कर्मचारियों को बिना शर्त पिकटस सोसायटी शिक्षा विभाग पंजाब की तर्ज पर डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नेंस रिफॉर्म पंजाब के अधीन तजवीज किए गए पे स्केलों को नियमित किया जाए।
पद का नाम पे-स्केल
जिलासिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर 10300-34800 + जीपी 5400
सब डिविजनल सुविधा एडमिनिस्ट्रेटर 10300-34800 +जीपी 3800
अकाउंटेंट 10300-34800+जीपी 3600
डाटा एंट्री ऑपरेटर 10300-34800 +जीपी 3200
दर्जा चार कर्मचारी 4900-10680+जीप