पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज छात्रा ने काटी हाथ की नसें

कॉलेज छात्रा ने काटी हाथ की नसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|एक काॅलेजकी छात्रा ने अपनी हाथ की नसें काट कर खुदकुशी की कोशिश की। पीसीआर के जवानों ने तुरंत घटना की सूचना सहारा जन सेवा को दी। सहारा वर्करों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। लड़की ने खुदकुशी करने का प्रयास क्यों किया इस बात के कारणों को पता नहीं चल सका है। गोनियाना रोड पर झील नंबर 3 पर एक लड़की ने अपने हाथ की नसें काट लीं। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड तथा सहारा वर्कर संदीप कुमार ने लड़की को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया तथा उसके परिवार को इसकी सूचना दी। लड़की के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तथा लड़की को प्राईवेट अस्पताल ले गये। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लड़की मानसिक परेशान चल रही है।