पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा का इकबाल श्रीलंका में खेलेगा

बठिंडा का इकबाल श्रीलंका में खेलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17दिसंबर को श्रीलंका में खेले जाने वाले 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए घोषित भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम में बठिंडा जिले के गांव नहियांवाला के इकबाल सिंह को भी शामिल किया गया है। अब इकबाल सिंह भी श्रीलंका में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। देश भगत कॉलेज मोगा में बीटेक मैकेनिकल के स्टूडेंट इकबाल ने बताया कि वो आलराउंडर के तौर पर टीम में खेलता है। श्रीलंका में वह बैटिंग भी करेगा ओर बालिंग भी।

शारीरिककमजोरी को बनाया स्ट्रैंथ

इकबालसिंह ने बताया कि शारीरिक कमजोरी को अगर हम कमजोरी ही मानते रहेंगे, तो कभी कुछ नहीं कर पाएंगे। लेकिन मैंने इस कमजोरी को ही अपना स्ट्रैंथ बनाया। अगर मैं आम लोगों की तरह सही होता, तो शायद ही मुझे देश की टीम में खेलने का मौका मिलता। लेकिन आज मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम में इकबाल सिंह के अलावा अतुल श्रीवास्तव, रविंदर पाल, रोहित लहोट , इकबाल सिंह, हरप्रीत रिखी, कैलाश, कैलाश प्रसाद, लखविंद्र सिंह, मलकीत सिंह, रंजन कुमार, लव वर्मा, मुकेश कंचन, आशीष श्रीवास्तव, मोहम्मद निजाम, कासिम अली, लखपत, सोनू गुप्ता, सूरज, संजीव शर्मा, इकलाख अहमद, लल्लन प्रसाद, प्रवीण कुमार को सेलेक्ट किया गया है। भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम 17 दिसंबर को 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज खेलने श्रीलंका रवाना होगी। यह सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल फॉर फिजिकली चैलेंज द्वारा श्रीलंका में आयोजित करवाया जा रहा है। डिसएबल स्पोर्टिंग सोसायटी द्वारा उनको पत्र भेज कर सूचित किया गया है कि वो अपने विभाग, दफ्तरों स्कूल आदि को श्रीलंका दौरे से अवगत कराकर छुट्टी ले लें। भारतीय क्रिकेट टीम तमिलनाडु एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए रवाना होगी। चेन्नई से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 273 द्वारा कोलंबो के लिए रवाना होगी।

इकबाल िसंह।