पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज वर्कर यूनियन ने कहा हर हाल में पूरी करवाएंगे मांगें

सीवरेज वर्कर यूनियन ने कहा हर हाल में पूरी करवाएंगे मांगें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगोंको लेकर शुरू की गई सीवरेज वर्कर यूनियन की हड़ताल के कारण सीवरेज व्यवस्था डगमगा रही है। इस कारण शहर में कई जगहों पर सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं सीवरमैन की ओर से अपनी मांगों को लेकर वीरवार को माडल टाउन में सीवरेज बोर्ड के एसई चीफ के दफ्तर समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। सीवरेज वर्कर यूनियन की ओर से कच्चे सीवरमैन को पक्का करने के अलावा सीवरमैन की नई भर्ती करने की मांग की जा रही है।

मांगोंके पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष : सीवरेजवर्कर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन रोज गार्डन के पास सीवरेज बोर्ड दफ्तर के समक्ष नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ कर जोरदार प्रदर्शन किया। वर्करों ने कहा कि सरकार प्रशासन की ओर से सीवरमैन की मांगों की तरफ ध्यान दिए जाने के कारण उनको हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गौर किया गया तो आने वाले दिनों में सीवर रेंज बोर्ड की मोटरों पर काम कर रहे सीवरमैन को भी हड़ताल में बुला लिया जाएगा। इस दौरान कोई भी नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवारी सीवर रेंज बोर्ड के अधिकारियों नगर निगम के अधिकारियों की होगी। इस मौके प्रधान शाम लाल चांवरिया, चेयरमैन शाम लाल डब गौहर, महासचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष छोटे लाल, पूरन, सुरेश, गुरचरण, गजराज, पप्पू, राजेश कुमार, बिट्टू, लीला राम, दुल्ली राम, रतन लाल, पूरन चंद, हरी सिंह, अमर चंद, समय चंद के अलावा भारी संख्या में यूनियन के वर्कर मौजूद रहे।

स्कूलके सामने सीवरेज ओवरफ्लो : श्रीगुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के सामने सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल में जाने आने के समय गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। एक तरफ जहां बच्चों को बीमारियों से दूर रहने का संदेश दिया जाता है तो दूसरी तरफ सरकार की लापरवाही के कारण बच्चों को बीमारी में धकेला जा रहा है। ऐसे हालातों को देखकर लगता है कि सरकार शहर वासियों की किसी भी समस्या प्रति गंभीर नहीं है। स्कूल के समक्ष पानी जमा होने से बच्चों के जूतों में पानी भरने के अलावा बच्चे वहां पर गिरकर घायल भी हो रहे हैं वहीं वैन