- Hindi News
- भर्ती की मांग को लेकर गरजे बेरोजगार लाइनमैन
भर्ती की मांग को लेकर गरजे बेरोजगार लाइनमैन
भर्तीकी मांग को लेकर बुधवार को बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के सदस्य जिला प्रधान जगदीप सिंह मेहराज के नेतृत्व में चिल्ड्रन पार्क में इकट्ठा हुए। इस दौरान सभी वक्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। वहीं इसके बाद बेरोजगार लाइनमैनों ने डीसी को मांग पत्र भी दिया। गौर हो कि बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती के लिए राज्य सरकार की ओर से 5 हजार लाइनमैनों की भर्ती करने का विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें से सिर्फ 1 हजार बेरोजगार लाइनमैनों की ही भर्ती की गई। जबकि बाकी के 4 हजार बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती के लिए उनके द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। जिसको अभी तक सरकार ने पूरा नहीं किया।
प्रदर्शन के दौरान विशेष तौर पर पहुंचे राज्य कोषाध्यक्ष भोला सिंह ने बताया कि सरकार काफी लंबे समय से बेरोजगार लाइनमैनों से टालमटोल की नीति अपना रही है। सरकार बार-बार वादा कर मुकर रही है। पंजाब सरकार कबड्डी कप पर तो करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो दूसरी तरफ राज्य में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सरकार के पास अपने मुलाजिमों को देने के लिए कोई भी पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने 4 हजार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए तो आने वाले नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान पंजाब सरकार का विरोध किया जाएगा। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न जोन मांझा, मालवा, दोआबा की कमेटियां गठित की जाएंगी। ताकि आने वाले दिनों समय में संघर्ष तेज किया जा सके। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, मेजर सिंह, दविंदर बठिंडा, गुरजीत पक्का कलां, लखवीर भगता, सुखवीर गोनियाना, कुलविंदर नथेहा, जगसीर पक्का कलां, लखविंदर गोनियाना, अजीतपाल गोनियाना, सतविंदर सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।
पंजाबमें है लाइनमैनों के 13 हजार पद खाली :राज्य प्रधान पिरमल सिंह के अनुसार इस समय पंजाब में लाइनमैनों के करीब 13 हजार पद खाली हैं। जबकि 1997 के बाद इस संबंध में कोई नई भर्ती नहीं की गई।
इस कारण बिजली का काम बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। लाइनमैनों के द्वारा ही बिजली रिपेयर का पूरा काम किया जाता है। कहीं पर फाल्ट पड़ जाए तो लाइनमैन ही काम करते हैं। वहीं ट्रांसफार्मर को भी ठीक करने का काम उनके द्वारा किया जाता है। जबकि अब लाइनमैनों की कमी होने के कारण सरकार की ओर से अन ट्रेंड व्यक्तियों से काम करवाया जा रहा है। जिस कारण क