वोटर लिस्ट में संशोधन जारी
बठिंडा| पंजाबराज्य चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2014 की वोटर सूची के आधार पर नगर पंचायत भाई रूपा नगर कौंसल रामा की वोटर सूचियों में संशोधन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एडीसी कम सहायक चुनाव अफसर सोनाली गिरी ने बताया कि 14 दिसंबर तक वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन किया जाएगा। 28 दिसंबर तक एतराज लेने के उपरांत 31 दिसंबर को वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।