नशीले पदार्थों सहित चार काबू
बठिंडा|जिला पुलिसने नशीले पदार्थों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कोतवाली की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बस स्टैंड से स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच किलो भुक्की बरामद की। उधर, थाना कोतवाली पुलिस ने लिबर्टी चौक से देव सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 500 भुक्की बरामद की। वहीं थाना सदर पुलिस ने गांव त्योणा से इकबाल सिंह को नशीली दवाइयों की कई शीशियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के पास से एक गाड़ी भी बरामद की। वहीं थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने शिव कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीली गोलियां नशीली दवाइयों की शीशियों बरामद की। संबंधित थानों में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।