पीपीपी पदाधिकारियों की सूची जारी
बठिंडा |पंजाब पीपुल्सपार्टी के संरक्षक पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल ने बुधवार को सीनियर प्रांतीय उप प्रधान हरविंदर सिंह लाडी के निवास पर हुई बैठक में पार्टी के जिला इकाई के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में जिले से संबंधित 14 सीनियर उप प्रधान, 20 उप प्रधान, 21 महासचिव और 13 सचिव, 11 संयुक्त सचिव 17 ब्लॉक प्रधानों की सूची जारी की गई। इसके अलावा मनजीत सिंह एडवोकेट को जिला प्रेस सचिव और गांव बाहोयात्री के पूर्व सरपंच नर सिंह को एससी सेल का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। पूर्व सांसद बादल ने वर्करों को आगामी नगर निगम नगर कौंसिल चुनावों में अच्छी कारगुजारी दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।