पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों को भी दें बेटे की तरह प्यार

बेटियों को भी दें बेटे की तरह प्यार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| एकनूरवेलफेयर सोसायटी की ओर से शुरू बेटी बचाओ मुहिम के तहत श्री गुरु नानक देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरप्रीत हैप्पी बराड़ ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। आज के बच्चे ही बड़ा होकर कल देश की बागडोर संभालेंगे। इन्हीं बच्चों में कोई डॉक्टर, कोई वकील, तो कोई नेता बनकर देश का भविष्य संभालेगा। राज कुमार ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव है। कई बेटियों ने समय समय पर देश का नाम रोशन किया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, किरन बेदी जैसी अनेक बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। आज के युग में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों को टक्कर दे रहीं हैं। इसलिए बेटियों को भी बेटे की तरह प्यार और शिक्षा दें। स्कूल के प्रिंसिपल तेजवंत सिंह ने संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए स्कूल की तरफ से हर प्रकार का योगदान देने का ऐलान किया। इस मौके पर भुपिंदर कौर, परमजीत कौर सिद्घू, डॉ. पवन पठानिया उपस्थित थे।