पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग से लाभान्वित हो रहे सेंट्रल जेल के कैदी

योग से लाभान्वित हो रहे सेंट्रल जेल के कैदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगसेवा समिति एवं बठिंडा विकास मंच की ओर से बठिंडा सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए योग एवं मेडिटेशन कैंप लगाया जा रहा है।

जेल सुपरिटेंडेंट राज मोहिंदर सिंह धालीवाल डिप्टी सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह कुलवंत सिंह की रहनुमाई में योग गुरू राधेश्याम बांसल जेल के कैदियों को सुबह 7 से 8 बजे तक प्रतिदिन योग आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज तेजविंदर सिंह ने बठिंडा विकास मंच एवं योग सेवा समिति के इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की है।