बठिंडा | रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवी संस्था यूनाईटेड वेलफेयर सोसायटी की प्रेरणा सहयोग के साथ गुरुकृपा मार्केट कमेटी तलवंडी साबो की ओर से एक स्वैच्छिक खूनदान कैंप लगाया गया। इसमें 25 व्यक्तियों ने जरूरतमंदों के लिए खूनदान किया।
कैंप शुभारंभ प्रसिद्ध रक्तदानी एएसआई जगदीप सिंह कोटफत्ता ने किया। खूनदानियों की हौसला अफजाई के लिए समाजसेवी अमृतपाल बराड़ विशेष तौर पर पहुंचे। खूनदानी मुहम्मद अकबर, जीवन सिंह और गुरू कृपा मार्केट के प्रयत्नों से लगाए गए इस खूनदान कैंप में सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक टीम रक्त एकत्र किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डा. इंद्रदीप सिंह सरां ने बताया कि एक यूनिट खून 3 जिंदगियां बचाने में सहायक होता है।
हरबंस रोमाना और जसकरन सिंह ने अभियान को घर-घर ले जाने का न्योता दिया। कैंप में मुहम्मद अकबर, जीवन सिंह, कुलदीप सिंह, डा.गुरप्रीत सिंह, बूटा सिंह, गुरजीत सिंह, नीटू रामा, तरसेम ने योगदान दिया।
यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लगाए गए कैंप में खूनदानियों ने 25 यूनिट स्वैच्छिक खूनदान किया।