पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया साल श्री बालाजी को रहेगा समर्पित

नया साल श्री बालाजी को रहेगा समर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | श्रीपंचमुखी बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट नया साल पंचमुखी बालाजी को अर्पित करेगा। यह अहम फैसला वीरवार को सिरकी बाजार स्थित वेद बांसल के दफ्तर में ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज की प्रेरणा से लिए फैसले के अनुसार 3 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे प्राचीन हनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस बाजार से पैदल झंडा यात्रा निकाली जाएगी।

यह यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री पंचमुखी बालाजी धाम पहुंचेगी जहां शाम 4.30 बजे संकीर्तन एवं 7.15 बजे भंडारा होगा। ट्रस्ट के प्रधान बंटी धुन्नीके ने बलाया कि शहरवासियों के सहयोग से श्री पंचमुखी बालाजी धाम का नींव पत्थर 2012 को रखा गया था, इन दिनों पत्थर एवं डाउन सीलिंग का काम चल रहा है जिसके मुकम्मल होने के साथ मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा। झंडा यात्रा में सुरिंदर सांवरिया, राजिंदर कुमार राजू, वेद प्रकाश, कमलदीप अशोक कांसल, अशोक गोयल, राजकुमार, वेदप्रकाश, सुरिंदर देवी, मोहित जिंदल आदि सहयोग दे रहे हैं।

श्री पंचमुखी बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि नए साल में 3 जनवरी को झंडा यात्रा निकाली जाएगी।