पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलाहकार कमेटियों की बैठक अब हर माह : डीसी

सलाहकार कमेटियों की बैठक अब हर माह : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जिलाप्रशासन की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों पर उपमंडल स्तर पर विभिन्न विभागों की सलाहकार कमेटियों का गठन तलवंडी साबो, मौड़, रामपुराफूल बठिंडा में किया गया है। डीसी डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि ये सलाहकार कमेटियां विभागों की कारगुजारी को सुधारने, उनकी कमी एवं ताकत को पहचानने में मदद करेंगी। इन कमेटियों में जनता का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। हर सलाहकार कमेटी में 11 से 24 सदस्य होंगे और उपमंडल स्तर पर संबंधित अफसर भी इसके सदस्य होंगे। यह कमेटियां हर महीने संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगी। पुलिस विभाग, माल विभाग, सिंचाई विभाग, जनसेहत, खुराक सिविल सप्लाई विभाग, बुनियादी और म्युनिसिपल सेवाएं, आबकारी कर विभाग, सेहत मामले, एससी बीसी एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बिजली बोर्ड, सहकारिता शिक्षा विभाग में भी ऐसी कमेटियों का गठन किया गया है।