पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमोहक लोक नृत्यों से स्टूडेंट्स ने समागम में मचाया खूब धमाल

मनमोहक लोक नृत्यों से स्टूडेंट्स ने समागम में मचाया खूब धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लार्डरामा पब्लिक स्कूल की ओर से करवाए जा रहे एनुअल फंक्शन के तीसरे दिन पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थियों ने कला संस्कृति के अविस्मरणीय रंग बिखेरे।

एसएसडी महाबीर दल के प्रधान सीएल गर्ग, स्कूल प्रेजीडेंट राजन गर्ग, डायरेक्टर सूरज सेतिया, सेक्रेटरी अवतार नाथ गोयल एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी जतिंदर कुमार गोयल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके इस प्रयास के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।

दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ समारोह में बच्चों ने प्रभु के प्रति धन्यवाद करते हुए हनुमान चालीसा का बेहद शानदार अंदाज से पाठ किया जिससे पूरा माहौल भक्तिभाव से भर गया। कलरफुल गुब्बारों से सजे ऑडिटोरियम एवं मंच पर चमकदार ड्रेस में सजी बच्चियों ने गुजरिया नृत्य पेश किया। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मुकाबलों में पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पंजाबी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों का भंगड़ा गिद्दा ने समारोह में चार चांद लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सारा ऑडिटोरियम झूम उठा।

वीरवार को लार्ड रामा स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी

लार्ड रामा पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

लार्ड रामा पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में ईश वंदना करते स्टू़डेंट्स।