सड़क हादसों को रोकने का लिया संकल्प
हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान में अपनी सशक्त भागीदारी निभाते हुए स्टेट बैंक आफ पटियाला सिविल लाइंस ब्रांच में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। चीफ मैनेजर एनके सचदेवा ने सभी बैंक एंपलाइज को यातायात नियमों के पालन की महत्ता बताई और नियमों का पाबंद रहने का आह्वान किया। समूह बैंकर्स ने एक स्वर में यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
बठिंडा सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइलड केयर अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ.एसएस रोमाणा अस्पताल के अन्य स्टाफ भी वीरवार को हादसों के खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान का हिस्सा बने। इस अभियान के तहत अस्पताल के समूह कर्मचािरयों ने खुद भी ट्रैफिक नियमों के पालन करने की और दूसरों को जागरूक करने की शपथ उठाई। फोटो- अश्वनी काका