- Hindi News
- कैसे स्मार्ट बनेगी पुलिस वेबसाइट अपडेट नहीं
कैसे स्मार्ट बनेगी पुलिस वेबसाइट अपडेट नहीं
बठिंडा| एकओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पूरे देश में स्मार्ट पुलिस की व्याख्या कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमे के हालात इससे उलट है।
पुलिस को अपडेट और थानों को ऑनलाइन करने जैसी बातों के बीच कई बड़ी खामियां भी हैं जो कि हकीकत से कोसों दूर है।
फोटोपुराने एसएसपी की,संदेश नये एसएसपी का: इसकाउदाहरण जिला पुलिस की वेबसाइट से मिलता है। इसे तकनीकी दक्षता की कमी कहें या कुछ और लेकिन सच्चाई ये है कि जिला पुलिस की वेबसाइट पर पुराने एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की फोटो लगी है। जबकि इस फोटो के नीचे जो संदेश है वो नये एसएसपी इंदर मोहन सिंह भट्टी का है।
कईपुलिस अधिकारियों के नाम मोबाइल नंबर भी पुराने : हैरानीकी बात तो ये है कि जिला पुलिस की वेबसाइट पर आज भी कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम मोबाइल नंबर भी पुराने ही हैं। इनमें से कइयों के तबादले हो चुके हैं।
जब ऐसे किसी अधिकारी से बात होती है तो जवाब मिलता है मेरी तो बदली हो चुकी है। आप नये अधिकारी से बात करें।
बठिंडा पुलिस की वेबसाइट पर फोटो तो पुराने एसएसपी की है, पर नीचे संदेश नए एसएसपी का है।