- Hindi News
- बाइक कार में टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर जख्मी
बाइक-कार में टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर जख्मी
भास्कर न्यूज| तलवंडी साबो,सरदूलगढ़
तलवंडीसाबो -लेलेवाला रोड पर बाइक से लावारिस पशु टकराने से एक युवक और युवती की माैत हो गई। जबकि दो अन्य साथी और कार सवार जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चार लोग एक ही बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे।
जख्मियों को तलवंडी मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बुधवार रात
एक बाइक पर चार लोग जिसमें कुलदीप सिंह वासी अलीके,कृष्ण सिंह वासी अलीके,अमृतपाल सिंह वासी पक्का कलां और अमनदीप कौर वासी बहमण कौर सिंह सवार थी। ये तलवंडी से गांव लेलेवाला की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक के सामने एक लावारिस पशु गया। इससे पहले की वे संभल पाते बाइक कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे का पता चलने पर आस पास के लोगों ने सहारा वर्करों की मदद से तुरंत जख्मियों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार अमनदीप कौर अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी कुलदीप सिंह कोमा में चला गया है। जिसका मैक्स अस्पताल बठिंडा में इलाज चल रहा है। जबकि उनका चौथा साथी कृष्ण सिंह मानसा के अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं इस हादसे में कार सवार भी घायल है जो तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में दाखिल है।
थाना तलवंडी साबो के एएसआई गोरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीडीआर नंबर 15 दर्ज कर धारा 174 अधीन कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा लाशें वारिसों को सौंप दी हैं।
चित्र नंबर-1 तलवंडी साबो