पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्व्यवहार से आहत लोगों ने किया सड़क जाम

दुर्व्यवहार से आहत लोगों ने किया सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके जीटी रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर वाल्मीकि समाज अन्य लोगों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया। डाक्टर के व्यवहार से गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम की। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर के चार थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे वहीं एसपी(सिटी) को भी मौके पर आकर स्थित को संभाला। डाक्टर के माफी मांगने के बाद माहौल शांत हो सका।

पूर्व पार्षद बलवंत राय नाथ ने बताया कि उधम सिंह नगर वासी कुमार गौरव का पांच दिन पहले बठिंडा-मानसा ओवरब्रिज पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसे पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसके बाद घायल को शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवा दिया गया। वीरवार को वे उसका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पूर्व एमसी बलवंत राय नाथ ने बताया कि वह लड़के का हालचाल जानने के लिए डाक्टर के पास जब पहुंचे तो डाक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बात का पता जैसे ही वाल्मिकी समाज के अन्य लोगों को लगा तो वे अस्पताल के बाहर इकट्ठे हो गए। गुस्साए लोगों की मांग थी कि डाक्टर पूर्व एमसी से तुरंत माफी मांगे। डाक्टर ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साए समाज के लोगों ने मेन रोड पर ही जाम लगा दिया डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी(सिटी) देसराज मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर थाना कोतवाली,थाना सिविल लाइंस,थाना कैंट,थाना थर्मल के प्रभारी अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता वीरभान,पवन नाथ,अमन टांक,भोला राम,अनिल कुमार रेनू देवी के अलावा भारी संख्या में वाल्मीकि भाईचारे सफाई कर्मचारी यूनियन के वर्कर मौजूद थे।

बठिंडा के जीटी रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर रोष प्रर्दशन करते लोग।

एसपी सिटी देसराज बलवंत राय नाथ से बातचीत करते हुए।