पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनजीवन पर दिखने लगा ठंड का असर, पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का

जनजीवन पर दिखने लगा ठंड का असर, पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसंबरके दूसरे सप्ताह की शुरूआत के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से 25-26 डिग्री पर चल रहा तापमान बुधवार शाम से लुढ़ककर अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 3.5 पर गिरा। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी की शुरूआत अपने निर्धारित समय पर और जबरदस्त तरीके से हुई है। हालांकि मौसम अभी साफ है और हल्की-हल्की धुंध भी है। आगामी दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। जिसके बाद धुंध-कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा। फिलहाल आकाश में बादल छाए हुए हैं, जोकि आगामी दिनों में बारिश का संकेत है।

सर्दी की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही लोगों ने हाफ स्लीव स्वेटर फुल बाजू कोट के साथ-साथ गर्म टोपी, दस्ताने और मफलर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। दिन के समय सूरज की गर्माहट और देर शाम अलाव की तपिश सुहानी लगने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने रूम हीटर एवं ब्लोअर को भी निकाल लिया है। सार्वजनिक स्थलों पर लोग लकड़ियां एकत्र करके आग सेंक कर सर्दी की ठंडक से राहत पहुंचाने में लगे हैं।

इधर सर्दी की मार रेलगाड़ियों पर ज्यादा पड़ी है। शहरी इलाके में भले ही धुंध का ज्यादा प्रकोप हो, लेकिन बाहरी इलाकों में धुंध अपना तेवर दिखाने लगी है। लंबी दूरी की रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 4 से 6 घंटे तक की देरी से रही हैं। इससे सर्दी की ठिठुरन के साथ-साथ गाड़ियों की लंबी प्रतीक्षा से यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। अपनी पंक्चुएलिटी के लिए फेमस पंजाब मेल सुपरफास्ट गाड़ी सं.12138 करीब सवा पांच घंटे लेट सुबह 9 बजे बठिंडा पहुंची, जबकि इसका आगमन समय सुबह 3.40 बजे का है।

इसी तरह श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी सं.3007 सुबह 3.20 की बजाए 8 बजे बठिंडा पहुंची। पिछले तीन दिनों से यह गाड़ी इसी समय पर पहुंच रही है। इधर बुधवार रात 10 बजे आने वाली गुवाहाटी-लालगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी सं.15909 वीरवार की सुबह 7 बजे बठिंडा आई।

31दिसंबर से बंद होंगी 4 रेलगाड़ियां :धुंध-कोहरे के चलते गाड़ियों की प्रतिदिन लेटलतीफी से यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने इस सेक्शन की चार ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है। इनमें श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी सं.3008-3007, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस गाड़ी सं. 19612-19611, फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी सं.54642-54641 के साथ-साथ अं