पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब, लाहन नशीली गोलियां समेत छह गिरफ्तार

अवैध शराब, लाहन नशीली गोलियां समेत छह गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जिलापुलिस ने अलग अलग जगहों से अवैध शराब,लाहन नशीली दवा समेत आधा दर्जन लोगाें को काबू किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरिंदर सिंह बताया कि उन्होंने थाना रामा पुलिस टीम के साथ गांव कनकवाल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की तलाशी ली तो उनके पास 15 नशीली शीशियां 15 पत्ते गोलियों के बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार अमनदीप पाल सिंह उर्फ दीपू अतर सिंह निवासी हरियाणा को काबू कर लिया।

उधर थाना सिटी रामपुरा पुलिस के हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव महिराज के समीप सतनाम सिंह निवासी गांव पत्ती महिराज को काबू कर उसके पास 40 किलो लाहन बरामद की गई। थाना तलवंडी साबो के हवलदार इकबाल सिंह के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव गुरुसर के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से रहे दो व्यक्तियों में से एक आरोपी जसप्रीत सिंह पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया। जबकि उसके दूसरे साथी हरजिंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ नौआबाद को काबू कर उसकी जांच की गई तो उसके पास से बीस लीटर देसी शराब बरामद हुई। हवलदार गुरचरण सिंह ने गश्त के दौरान गांव भागीबांदर से आरोपी लाभ सिंह को बीस लीटर देसी शराब समेत काबू किया। थाना रामा के हवलदार बलवीर सिंह ने गांव सेखू से आरोपी भूटो उर्फ विजा निवासी सेखू को 19 बोतल देसी शराब समेत काबू कर लिया।