- Hindi News
- पिकअप से वेजीटेबल ऑयल बरामद, सैंपल जांच को भेजा
पिकअप से वेजीटेबल ऑयल बरामद, सैंपल जांच को भेजा
भास्कर न्यूज|बठिंडा, तलवंडी साबो
जिलासेहत विभाग की फूड टीम ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर तलवंडी साबो में छापेमारी कर एक पिकअप वैन से 150 किलोग्राम वेजीटेबल ऑयल करीब साढ़े सात क्विंटल बरामद किया। विभाग ने मिलावटी होने के संदेह में उक्त सामानों का सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेज दिया। पिकअप को थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
डीएचओ डॉ.आरएस रंधावा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि तलवंडी साबो में कोई व्यक्ति बाहर से लाकर वेजीटेबल ऑयल बेचता था। इसके बाद वीरवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ.संजय कटियाल अमृतपाल सिंह पर आधारित सेहत विभाग की टीम ने तलवंडी साबो में एक गाड़ी को रोककर जब जांच की, तो गाड़ी में से 150 किलोग्राम वेजीटेबल ऑयल करीब साढ़े सात क्विंटल और वेजीटेबल ऑयल मिला जो कि 40 पेटियों में बंद था। फूड सेफ्टी ऑफिसर अमृतपाल सिंह ने बताया कि अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पिकअप वैन अमनजीत सिंह नामक व्यक्ति चला रहा था। उक्त सामान विक्की वासी रामा मंडी का है। उन्होंने बताया कि उक्त खाद्य पदार्थों का सैंपल भर लिया गया है। डीएचओ डॉ.रंधावा ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग अगली कार्रवाई करेगा।