टाइगर सफारी को केंद्र से मिली मंजूरी
सेंट्रलजू अथॉरिटी ने बठिंडा में बनने वाले टाइगर सफारी को मंजूरी दे दी है। वहीं टाइगर सफारी बनाने के संबंध में जू अथॉरिटी ने जिला वन विभाग को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर राज्य सरकार ने जिला वन विभाग को फंड रिलीज कर दिया, तो शहर में टाइगर सफारी बन जाएगी।
50एकड़ में बनेगा टाइगर सफारी :बीड तलाब के करीब 50 एकड़ जंगल में टाइगर सफारी का निर्माण होगा। इस सफारी के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी के मापदंड के अनुसार टाइगर सफारी बनाने से पहले अलग से चैनलिंग फैंसिंग करनी होगी, वहीं सफारी के दो एंट्री गेट भी बनाने होंगे। टाइगर के लिए अलग से एनक्लोजर नाइट शेल्टर भी विभाग को बनाने होंगे। इन सभी के बनने के बाद ही टाइगर सफारी बन सकेगी। वन विभाग को टाइगर सफारी के लिए अपने स्तर पर ही टाइगर का इंतजाम करना होगा। वन विभाग पंजाब के छतबीड़ से दो टाइगर को सफारी के लिए मंगवा सकता है। अगर वन विभाग चाहे तो टाइगर खरीद भी सकता है।
फंड मिलते ही प्रोजेक्ट पर शुरू हो जाएगा कार्य
^सेंट्रलजू अथॉरिटी ने बठिंडा में टाइगर सफारी बनाने की मंजूरी दे दी है। टाइगर सफारी बनाने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। फंड मिलने के बाद टाइगर सफारी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। डॉ.संजीवतिवारी,डीएफओ,बठिंडा।