पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा | पीआरटीसीपेंशनर्स ने बकाया भत्ते नहीं मिलने के विरोध

बठिंडा | पीआरटीसीपेंशनर्स ने बकाया भत्ते नहीं मिलने के विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | पीआरटीसीपेंशनर्स ने बकाया भत्ते नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को बठिंडा बस स्टैंड पर भीख मांग कर मैनेजमेंट सरकार के खिलाफ रोष जताया। पेंशनर्स ने सरकार को धमकी दी, अगर बकाया भत्तों का जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो राज्य स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा। बुधवार को पटियाला में प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब में पीआरटीसी से रिटायर हुए करीब 4200 लोगों को बकाया भत्ता नहीं मिला है। इससे रिटायर्ड पीआरटीसी कर्मियों का करीब 250 करोड़ रुपए फंसा हुआ है। इसके लिए बठिंडा डिपो में 10 सितंबर से रोज धरने दिए जा हे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया, बकाया भत्ते तो दूर, अभी तक जून, जुलाई और अगस्त की पेंशन तक नहीं मिली।

बकाया भत्ते नहीं मिलने के िवरोध में पीआरटीसी पेंशनर्स ने भीख मांगी