पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माल रोड के नागेश्वर मंदिर के गोलक से उड़ाई नकदी

माल रोड के नागेश्वर मंदिर के गोलक से उड़ाई नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञातचोरों ने माल गोदाम रोड पर स्थित शिव नागेश्वर मंदिर में मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के गोलक से हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि हर रोज की तरह वह सोमवार की रात मंदिर को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर का दरवाजा खोलने के लिए आया तो उसने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह मंदिर के अंदर दाखिल हुआ तो उसने देखा कि अंदर रखी हुई अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जांच में पता चला कि मंदिर का गोलक वहां से गायब था,जो मंदिर के पीछे स्थित झाडिय़ों में पड़ा था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि गोलक से करीब चालीस हजार रुपये की नकदी गायब थी। फिलहाल पुलिस ने पुजारी के बयानों पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

माल गोदाम रोड पर शिव नागेश्वर मंदिर में बिखरा सामान।