30 तक भर सकते हैं प्राॅपर्टी टैक्स
बठिंडा | सरकारने साल 2013-14 का प्रापर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की है। इसमें बगैर जुर्माना ब्याज के ही टैक्स जमा किए जाएंगे। उक्त जानकारी नगर निगम कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिन महानगर वासियों ने बीते साल 2013-14 का प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया, उनकी सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने यह व्यवस्था दी है। वह अपना बनता टैक्स बिना जुर्माना ब्याज के तीस सितंबर से पहले जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निगम दफ्तर में कमरा नंबर 39, 40 42 में संपर्क कर लोग पूरी डिटेल जानकारी ले सकते हैं।