- Hindi News
- आंखों मे मिर्च डालकर लूटे साढ़े 3 लाख, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
आंखों मे मिर्च डालकर लूटे साढ़े 3 लाख, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
फॉलोअप
संगरूरसे अपने गांव बकैनवाला जिला फाजिल्का लौट रहे एक बुजुर्ग दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर साढ़े तीन लाख रुपए की लूट के मामले में दपंति के कार ड्राइवर और उसके अन्य चार साथियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस बठिंडा ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फाजिल्का पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों को पूछताछ के लिये सदर पुलिस उन्हें बठिंडा लाने का प्रयास कर रही है। 13 जून 2014 को संगरूर का रहने वाला बखा सिंह अपनी प|ी और ड्राइवर सतवीर सिंह के साथ अपनी कार में गांव बकैनवाला जा रहा था। वे मलोट रोड स्थित गांव बल्लुआणा से डेढ़ किलोमीटर पीछे स्थित सरस्वती कालेज के समीप ड्राइवर सतवीर सिंह ने बाथरूम जाने के लिए मेन रोड पर कार रोक ली। इस दौरान पीछे से एक दूसरी कार उनकी कार के पास आकर रुकी, जिसमें चार अज्ञात लोग सवार थे। आरोपी बुजुर्ग दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर उनके पास पैसे से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए थे। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपए थे। थाना सदर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर अज्ञात चार लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले मे उनके कार ड्राइवर सतवीर सिंह पर शक जाहिर किया। पुलिस ने बखा सिंह काे उनके ड्राइवर सतवीर सिंह से पूछताछ के लिए उसे थाने लाने को कहा, लेकिन वह उसे थाने लेकर नहीं आया।
वारदात के कुछ दिनों बाद ड्राइवर सतवीर सिंह जोकि गांव बकैनवाला का रहने वाला था, वह अंडरग्राउंड हो गया और एक साजिश के तहत अपने घरों वालों से फाजिल्का पुलिस के पास उसके गुमशुदा होने की शिकायत दे दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि सतवीर सिंह ने अपने दोस्त निर्मल सिंह गांव बकैनवाला, गुरतेज सिंह,बलविंदर सिंह निवासी झंडूवाला और बलजीत सिंह निवासी रूप नगर के साथ मिलकर अपने मालिक से लाखों रुपये लूटे थे और उसने ही लूट की साजिश रची थी।