पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकनिक से रोमांचित हुए स्टूडेंट्स

पिकनिक से रोमांचित हुए स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |गुरु काशीयूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को पिकनिक पर ले जाया गया। विभाग प्रमुख डॉ. रविंदर सूमल की अगुवाई में 150 विद्यार्थियों एवं स्टाफ का जत्था समीपवर्ती गांव बीड़तालाब के चिड़िया घर गुरुनानक देव थर्मल पावर प्लांट की झीलों से होते हुए चेतक पार्क पहुंचा। डॉ. सूमल ने बताया कि पिकनिक बीपीई कोर्स के दौरान सिलेबस का अहम हिस्सा है। पढ़ाई की अन्य गतिविधियों के साथ-साथ आसपास की जानकारी रखने एवं मेलजोल की भावना के लिए पिकनिक भी एक जरूरी हिस्सा है। उपकुलपति डॉ. नछतर सिंह मल्ली ने स्पोटर्स डायरेक्टर डॉ. तरलोक सिंह संधू ने इस उद्यम की सराहना की। मैनेजिंग डायरेक्टर सुखराज सिंह सिद्धू ने कहा कि सह क्रियाओं से विद्यार्थी-अध्यापकों के व्यक्तित्व में निखार आता है। इस दौरान प्रो. सतपाल सिंह, प्रो. गुरदीप सिंह, प्रो. सुरिंदर कौर माही, प्रो. सुखदीप रानी प्रो. केपीएस माही भी उपस्थित रहे।