लेखन मुकाबले में प्रियंका अव्वल
बठिंडा | रेडक्रॉसके इवनिंग स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर लेखन मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें चौथी कक्षा की छात्रा प्रियंका ने पहला, पांचवीं कक्षा की छात्रा मंजूर ने दूसरा तीसरी कक्षा की संदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। योग शिक्षक हर्ष शर्मा ने बच्चों की ओर से लिए गए लेख को चेक किया और रिजल्ट राकेश नरूला ने घोषित किया। बठिंडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहित किया।