- Hindi News
- पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से ओजोन परत के महत्वों को दर्शाया
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से ओजोन परत के महत्वों को दर्शाया
बठिंडा| बाबाफरीद कॉलेज ऑफ एजूकेशन में साहित्यिक क्लब की ओर से राष्ट्रभाषा को समर्पित हिंदी दिवस एवं विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों गुरप्रीत कौर, गुरसेवक सिंह, गीतांजलि, विशाखा प्रसाद, बबीता सतनाम सिंह ने राष्ट्रभाषा हिंदी की महत्ता को अपनी काव्य रचनाओं एवं भाषण के माध्यम से प्रकट किया। गुरप्रीत सिंह, खुशमीन कौर, अमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर, अजीत कुमार, निलंजना, नवदीप कौर गुरिंदर कौर ने ओजोन परत के महत्व को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, भाषण, कविता के जरिए प्रकाश डाला। चेयरमैन गुरमीत सिंह धालीवाल वाइस प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए।
बाबा फरीद कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम में भाषण देती छात्रा।