आकाशदीप भाषण में फर्स्ट
बठिंडा | खालसासीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों के बीच भाषण, कविता गायन सुलेख मुकाबले करवाए गए। भाषण में आकाशदीप सिंह, नवजोत सिंह फरजान खान ने भाग लिया। इसमें आकाशदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता मुकाबले में लवप्रीत, सिमरन कौर, मोना रानी, रेनु बाला, रूकसाना खान, सिमरन कौर, गोल्डी वीनू कौर ने हिस्सा लिया। जिसमें सिमरन कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिंदी सुलेख मुकाबले में में मनजीत कौर ने पहला ईशा रानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह मुकाबला प्रिंसिपल नाजर सिंह ढिल्लों, निदेशक दिलबाग सिंह तलवाड़, ब्रह्म जीत सिंह, हिंदी अध्यापिका निर्मला गर्ग हरजीत कौर के सहयोग से करवाया गया।