- Hindi News
- नए संकल्प और उत्साह के साथ मनाया गया 47वां इंजीनियर्स डे
नए संकल्प और उत्साह के साथ मनाया गया 47वां इंजीनियर्स-डे
बाबाफरीद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 47वां इंजीनियर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के डिप्टी डायरेक्टर(एकेडमिक) बीडी शर्मा डिप्टी डायरेक्टर हरपाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र अनमोल वंशिता ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए भारत र| इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाने की महत्ता के बारे में बताया और उनके जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण विचार सांझा किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्किट पेश कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा अपूर्वा ने इंजीनियर्स डे के थीम भारतीय इंजीनियरिंग को विश्व स्तरीय बनाने पर भाषण दिया। रोबोटिक्स प्रोजेक्ट बनाने एवं अन्य गतिविधियों में अहम उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग के विद्यार्थी बलराज, अनुज, संदीप, सुखजिंदर भगत राज को आईआईटी गुवाहाटी में रोबो वार के राष्ट्रीय स्तर के टेक फेस्ट मुकाबलों में पहला स्थान हासिल करने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डिप्टी डीन गतिविधि इंजी. जरनैल सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर इंजी. मनीश गोयल ने विद्यार्थियों को इंजीनियर्स डे की महत्ता से अवगत कराते हुए उसके महत्व की जानकारी दी।
बाबा फरीद कॉलेज में समागम की शुरूआत करते हुए मुख्य मेहमान।
बाबा फरीद कॉलेज में आयोजित समागम के दौरान स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।