पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा फरीद ने मनाया फर्स्ट एड दिवस

बाबा फरीद ने मनाया फर्स्ट एड दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बाबाफरीद कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एनएसएस युनिट की ओर से चेयरमैन गुरमीत सिंह धालीवाल की अगुवाई में रैड क्रास की सहयोगी संस्था सेंट जॉन एंबुलेंस के सहयोग से कालेज कैंपस में फस्र्ट एड डे संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्‍य वक्ता के तौर पर फस्र्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया लेक्चरर मान सिंह पहुंचे। प्रोग्राम में 3०० के करीब वालंटियर्स को प्राथमिक सहायता के गुर सिखाए गए। डिप्टी डायरेक्टर एक्टीविटीज बीडी शर्मा डिप्टी डायरेक्टर फैसिलिटी मैनेजमेंट हरपाल सिंह ने रिसोर्स परस नज का अभिवादन करने के उपरांत वालंटियर्स को अपील की कि वह फस्र्ट एड के इस जीवन रक्षक ज्ञान को अपने रिश्तेदारों मित्रों तक भी पहुंचाए ताकि समय रहते किसी की मदद की जा सके। बीएफसीईटी के प्रिंसीपल इंजीनियर मनीश गोयल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.मनीश गुप्ता एनएनएस/एनसीसी के डिप्टी डीन अमनदीप की अगुवाई में कैंपस में आयोजित किये गए इस फस्र्ट एड प्रोग्राम में वालंटियरों को संबोधित करते हुए फस्र्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने कहा कि हादसों के दौरान जिंदगियां बचाने के लिए अपना हौंसला कायम रखें और शांत रहते हुए तुरंत प्राथमिक सहायता दें। संकट की घडिय़ों में ऐसा करने के साथ किसी का अनमोल जीवन बचाया जा सकता है।